भगवंत मान ने कहा आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी

Bhagwant-Mann-1024x512.jpg.webp

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने I.N.D.I.A गठबंधन को बड़ा झटका दिया है। भगवंत मान ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने का ऐलान किया है। भगवंत मान ने कहा कि वो पंजाब की 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे। वो किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। पंजाब में आप 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। हम समझौता नहीं करेंगे।

ममता बनर्जी का अपना फैसला है और हमारा अपना। भगवंत मान ने कहा कि हमने 40 उम्मीदवारों की लिस्ट बना ली है। इन्हीं 40 में से 13 उम्मीदवारों को शार्ट लिस्ट किया जाएगा। भगवंत ने वहीं पंजाब की 13 जीतने का दावा किया। भगवंत मान ने कहा कि इस बार पंजाब में 13-0 से जीतेगी।

कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले भी कई बार कह चुके हैं कि आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में पंजाब की सभी 13 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने राज्य में किसी भी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने से साफ इनकार किया था। तब भगवंत मान ने कहा था पंजाब में इतिहास रचा जाएगा, क्योंकि आप सभी 13 सीटें जीतेगी।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top